0751-2432395

[email protected]

त्रिदिवसीय व्याख्यानमाला

अज्ञान से ज्ञान की ओर चलने के लिए त्रिदिवसीय व्याख्यानमाला - राष्ट्रोत्थान न्यास

सतत चार वर्षों से राष्ट्रोत्थान न्यास, ज्ञान प्रबोधनी व्याख्यानमाला आयोजित करता आ रहा है, जिसमे देश के ख्याति प्राप्त चिन्तक और विचारक आते रहे है, जिनका स्तरीय प्रबोधन ग्वालियर महानगर को प्राप्त होता रहा है! इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित होते रहे हैं! अतः इस क्रम को जारी रखते हुए इस वर्ष भी 1, 2 एवं 3 अक्टूबर को ज्ञान प्रबोधनी व्याख्यानमाला राष्ट्रोत्थान न्यास करने जा रहा है! इस वर्ष भी अन्धकार से प्रकाश की ओर चलने के लिए हमें राष्ट्र के प्रसिद्द चिंतकों जिसमे दीपक विस्पुते, जे. नंदकुमार एवं साध्वी प्रज्ञा भारती के विचारोत्तेजक व्याख्यान सुनने को मिलेंगे! व्याख्यानमाला का आयोजन प्रतिदिन सांय 05:30 पर राष्ट्रोत्थान भवन, विवेकानंद मार्ग, ग्वालियर पर किया जायेगा!